Monday, October 18, 2010
एक देश कहे कहानी
एक देश कहे कहानी........." एक देश कहे कहानी वो भी बंद जुबानी .............उसकी आँखों में है पानी ,पर सुखी जमीं कैसे उगाये धानीआज हर इन्सान की है, यही कहानी भूखी जबानी और एक बिरयानी आकडे में सरकार दिखाए ऊन्नय्त भारत की कहानी पर अलग है किसान की जुबानी! एक देश कहे कहानी,आ गए सरकार चलाने,तो क्यों ना करे बेईमानी,कीड़ा खेले करोड़ों में,लालू न छोड़े चारा भी,अपने घर से क्या जाता है,मगर टैक्स तो बढाना है,जज करे संपत्ति सावर्जनिक,संसद पिटे सर,तो नेता पहुंचे स्विस,एक देश कहे कहानी,राष्ट्र से महायुद्ध जरुरी,युद्ध से महायुद्ध,तो जन करे महाजन से टी. वी. पर ही शादी,हॉकी की बॉल, क्रिकेट के बैट से पिटी,हिंदी की इज्जत अंग्रेजों से लुटी,बलात्कारी काटे हंस कर 6 महीने,और सरबजीत पूरी उम्र गुजोर!!??एक देश कहे कहानी,सुखी आँखों से रोये जनता हमारी,अफजल खाए बिरयानी, औरकसाब करे कोर्ट में शैतानी,फिर भी सर्कार करे मेहमान बना के खातिरदारी,हरे हरे गढ़ बन गए लाल गढ़ - मनाये खून की होली और गोलियों की दिवाली,एक देश कहे कहानी,फुटपाथ पर सामान बेचकर,रात भी वहीं गुजरे,और सेंसेक्स अर्थव्यवस्था की रीढ़ सवारे...!!!एक देश कहे कहानी,एक देश कहे रो रो कर कहानी,लिखने बैठे यदि तुम मेरी कहानी,महाभारत नहीं रहेगा महाकाव्य तुम्हारा,महाभारत नहीं रहेगा महाकाव्य तुम्हारा,चीन घेरे धरती हमारी - तो अगले दिन ही मंत्री अपना बयान सवारें...महंगाई ने की थाली खाली औरथोक मूल्य सूचकांक अपना इतिहास निखारे,यहाँ गोदामों में तो अनाज सड़े पर,गरीब पेट में लात पड़े..एक देश कहे कहानी,यहाँ डेंटिस्ट बेचे टूथपेस्ट और मंजन,साबुन बेचे साइंटिस्ट और सत्संगी कमाए सैक्स रैकेट का पुण्य,यहाँ पिज्जा पहुंचे पुलिस और एम्बुलेंस से पहले,यहाँ कार लोन मिले 5 % और शिक्षा पर मिले 12 %,यहाँ चावल है 40 रु० किलो और सिम कार्ड की तो लगी है फ्री सेल.........!!!!!!
Subscribe to:
Posts (Atom)